लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज वरिष्ठ पत्रकार एवं आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के. विक्रम राव के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा अपनी और पार्टी की ओर से संवेदना व्यक्त की।
श्री अखिलेश यादव ने माल एवेन्यू स्थित श्री के. विक्रम राव के आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और श्रीमती सुधा राव पत्नी तथा विश्वदेव राव पुत्र के अलावा अन्य परिवारीजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी थे।
श्री यादव ने समाजवादी आंदोलन में श्री के. विक्रम राव के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि वे नेताजी का बहुत सम्मान करते थे और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में उन्हें जेल की यंत्रणा भी सहनी पड़ी थी। पत्रकारिता जगत में उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।
श्री विश्वदेव राव ने श्री अखिलेश यादव को के.विक्रम राव की पुस्तक ‘मारेंगे नहीं पर मानेंगे नही‘ भेंट की। यह नारा स्वयं डॉ0 राममनोहर लोहिया ने सत्याग्रहियों को दिया था।




