August 8, 2026 2:12 am

सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की 92वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

ए अहमद सौदागर लखनऊ।बहुजन नायक,सामाजिक न्याय के योद्धा,समाजवाद के पुरोधा,दलितों,पिछड़ों और गरीबों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देने वाले मान्यवर कांशीराम जी की 92 वीं जयंती 15 मार्च को रविदास मंदिर चिनहट लखनऊ में चिनहट प्रथम वार्ड की तरफ से वरिष्ठ समाजवादी नेता यादवेंद्र प्रताप सिंह (गब्बर) एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के लखनऊ जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा जी के सौजन्य से मनायी गयी। इस अवसर पर मान्यवर कांशीराम जी की पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

गोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मान्यवर कांशीराम जी के द्वारा बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्षो और सिद्धांतों के ऊपर प्रकाश डाला। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए सपा नेता डी.पी.यादव ने कहा कि कांशीराम जी का सामाजिक न्याय का सपना अभी अधूरा है,मान्यवर कांशीराम जी के सपने को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी पूरा करेंगे। सपा नेता यादवेंद्र प्रताप सिंह गब्बर ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए बहुजन समाज की सोई हुई कौम को जगाने का काम किया।

अब बहुजन समाज का कर्तव्य है कि वह कांशीराम जी के द्वारा किए गए संघर्ष को याद करते हुए उनके सपनों को पूरा करे। गोष्ठी में वरिष्ठ समाजसेवी लालाराम,जितेन्द्र यादव, चिनहट द्वितीय वार्ड के अध्यक्ष शुभम यादव, सोशलिस्ट लीडर रामेंद्र यादव, सूरज यादव एवं डॉ. मनोहर कुश्वाहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर मान्यवर कांशीराम जी की पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में लोहिया वाहिनी लखनऊ के जिला उपाध्याय आशीष शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मान्यवर कांशीराम जी के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आग्रह किया। गोष्ठी का संचालन सपा नेता प्रवक्ता डी.पी.यादव ने किया। इस मौके पर तमाम सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!