सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नें सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।परीक्षा चौदह औऱ पंद्रह मार्च को होंगी। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के भारी संख्या में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस बार मुन्ना भाइयो पर नजर रखने के लिये यूपी एसटीएफ औऱ अभिसूचना इकाइयों को भी सक्रिय किया गया है।यूपी पुलिस एसआई परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च, 2026 को आयोजित होगी। इसे दो शिफ्ट में रखा गया है। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 4543 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में 400 अंकों के 16 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, गणित, रीजनिंग और कंप्यूटर ज्ञान से सवाल शामिल होंगे।उम्मीदवार यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद यूपी पुलिस पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप 2026 लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करनी होगी। लॉगिन होने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नें सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने लॉगिन डिटेल सुरक्षित रखें और परीक्षा से पहले सिटी स्लिप जरूर डाउनलोड कर लें। इससे न केवल परीक्षा केंद्र की सही जानकारी मिलेगी, बल्कि किसी भी प्रकार की दिक्कत से बचा जा सकेगा। समय पर तैयारी और सही जानकारी के साथ परीक्षा में शामिल होना उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद रहेगा।




