August 8, 2026 2:26 am

समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने व कंबल वितरण की करी मांग

लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद क्षेत्र में कड़ाके की ठंड में सार्वजनिक स्थान पर अलाव जलाए जाएं एवं निर्धनों असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया जाए यह मांग क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने जिलाधिकारी जी से अनुरोध किया है  और कहा कि दिसंबर का महीना चल रहा है अभी तक प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाएं हैं और इस क्षेत्र के निर्धन गरीब लोगों को कम्बल का वितरण नहीं कराया गया है जबकि इस कड़ाके की ठंड से लोग बहुत परेशान है क्षेत्र के दुकानदार अपने-अपने सामने शाम ढलते ही अलाव जलाकर तापते हुए नजर आ रहे हैं और बताया कि चौराहे ब्लॉक तहसील अस्पताल सभी मुख्य स्थान पर अलाव जलवा जाएं ताकि आम जनता आने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाव कार्य राहत मिल सके तभी इस क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों तथा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि हमारे क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाएं और क्षेत्र के गरीब निर्धन लोगों को कम्बल का वितरण करने की मांग की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!