ए अहमद सौदागर लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक सेल्स मैनेजर के बंद मकान से लाखों रुपये की नकदी, गहने और बुलेट बाइक चोरी हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दूखेड़ा, अमौसी निवासी रईस अहमद लखनऊ की एक सीमेंट कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी, शुक्रवार को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ पुत्रवधू को लेने फतेहपुर जिले के जहानाबाद गए थे।
वापस आए तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और लाइटें जल रही थीं। छानबीन करने पर उन्हें घर में खड़ी बुलेट बाइक, अलमारी में रखे करीब 13 लाख रुपये के गहने और 2 लाख 70 हजार रुपये नकद गायब मिले। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।




