आमने-सामने चली गोली में दो सिपाही घायल, डीआईजी ने टीम को दी शाबाशी
मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे एक लाख रुपए के इनामी बदमाश शहजाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बुधवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कुख्यात बदमाश शहजाद साथियों के साथ गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहा था। तभी सहारनपुर जिले के मिर्जापुर और फतेहपुर थाने की संयुक्त टीम ने शेरपुर गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश करते हुए सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बेखौफ बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शहजाद ढेर हो गया। इस दौरान दो सिपाही सोमेन्द्र व कुलदीप घायल हो गए।
पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित गंदे वड़ा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश के खिलाफ सहारनपुर जिले में कुल चालीस मुकदमे दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि कुख्यात इनामी बदमाश शहजाद बुधवार को गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था कि तभी दो थानों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने शेरपुर गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश शहजाद घायल हो गया। पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात बदमाश शहजाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




