August 8, 2026 2:24 am

सहारनपुर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज हुआ घायल 

लूट, हत्या, डकैती जैसी संगीन वारदातों में चल रहा था फरार 

दो अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, वाई-फाई डोंगल, बैग व आधार कार्ड बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुल्तानपुर जिले में हत्या के मामले में फरार चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पंजाब हरियाणा सीमा पर सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में मंडरा रहा है। इस सूचना पर यूपी एसटीएफ सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बेखौफ बदमाश एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से कुख्यात जख्मी हो गया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा रहा है।

एसटीएफ को मौके से एक मोटरसाइकिल, पिस्टल 30 बोर, पिस्टल 32 बोर, भारी मात्रा में कारतूस, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई, छोटा बैग व आधार कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद

एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश के मुताबिक शनिवार देर रात सूचना मिली कि सुल्तानपुर जिले से हत्या के मामले में फरार चल रहा एक लाख रुपए का इनामी बदमाश सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित लोले पुर गांव निवासी सिराज अहमद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पंजाब हरियाणा सीमा से होते हुए सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में मौजूद है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर उसे दबोचने की कोशिश की। तभी इनामी बदमाश सिराज अहमद एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश सिराज के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही कुख्यात वहीं गिर पड़ा। एसटीएफ टीम ने बदमाश सिराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ अधिकारी अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सिराज अहमद शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व रासुका जैसे संगीन मामले सहित कुल 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के आलाधिकारियों ने इसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!