लखनऊ। (संवाददाता) लखनऊ में इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में जन जीवन पस्त है और बड़े बड़े राजनेता ठंडक से निपटने के लिए आम जन की मदद में आगे आ रहें हैं, एक संस्था ऐसे भी है जिनको समाज की सेवा का ऐसा जज्बा है कि वे कम्बल वितरण के साथ अलाव भी जलवा रहे हैं। इस पुनीत कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।
कड़ाके की ठंड के कारण इन दिनों आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा
रहे हैं और सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। ऐसे समय ठंड से बचाव के लिए इस्माइलगंज में जगह जगह साईं कुटीर सेवा संस्थान के लोगों
के द्वारा अलाव जलाए जा रहे हैं व असहाय जरूरत मंद लोगो को उनके पास पहुँच कर कंबल वितरित का कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है।
संस्था के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष , भावना सिंह व अनीता रावत, आराधना सिंह व दीपेंद्र सिंह स्वयं घर-घर जाकर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित करते हैं। यह सेवा कार्य बिना किसी भेदभाव के बिना किसी पद के मानवीय संवेदना के साथ किया जा रहा है ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड में परेशान न रहे। संस्था का यह प्रयास समाज के प्रति उनके समर्पण और सेवा भावना को दर्शाता है जो सेवा संवेदना और समर्पण का सजीव उदाहरण है। संस्था के लोग भी राह चलते जरूरतमंद लोगों को देख कर रुकते हैं और कम्बल ओढा देते है तथा पूंछते है कि क्या अलाव की जरूरत तो नहीं है।




