August 8, 2026 2:32 am

सावधान: जालसाजों की नजर आपकी गाढ़ी कमाई पर 

कभी खाता बंद होने का तो कभी खुद को अफसर बता डिजिटल अरेस्ट कर रहे साइबर ठग 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अगर आप बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं तो साइबर जालसाजों से सावधान रहें। साइबर ठग खुद को एटीएस और जांच एजेंसियां बताकर, कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर और खाता अपडेट करवाने के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई ठग रहे हैं।

बीते दिनों और हाल ही में डिजिटल अरेस्ट जैसी हुई कई घटनाओं में जालसाजों ने डरा-धमकाकर कईयों लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर चुके हैं। साइबर थाने की और स्थानीय पुलिस ने कई गिरोह का खुलासा कर गिरफ्तार किया, लेकिन आज भी कई जालसाज पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

बीते दिनों और हाल ही में हुई घटनाओं के मामले में साइबर जालसाजों का निशाना बने पीड़ितों के मुताबिक कॉल करने वाले खुद को एटीएस और जांच एजेंसियां या फिर आईपीएस अफसर बताकर डराया-धमकाया फिर घर से न निकलने के लिए भी हिदायत दी कि इतने ही देर में पीड़ितों की जीवन भर की कमाई उड़ा लेते हैं।

बरतें सावधानी

कस्टमर केयर की कॉल को जांच-पड़ताल करने के बाद भरोसा करें। बैंक की केवाइसी अपडेट करने के लिए बैंक से अभी कॉल नहीं जाती, इसलिए सावधान रहें।किसी अनजान शख्स को अपने खाते का ब्यौरा न दें।किसी व्यक्ति को ओटीपी न बताएं और सीवीवी नंबर भी शेयर न करें। कोई सरकारी विभाग के अफसर किसी भी तरह की कोई कॉल नहीं करते, लिहाजा जालसाजों से सावधान रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!