आचार्य राजेश तिवारी के सानिध्य में सम्पन हुआ कार्यक्रम
मलिहाबाद,लखनऊ राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज कनार गांव पर स्थित कनारेश्वर शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर महारुद्राभिषेक का आयोजन आचार्य राजेश तिवारी व्यास के सानिध्य में धूमधाम से सम्पन हुआ कार्यक्रम में ग्रामीणों सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया।
इस पावन अवसर पर क्षेत्र से भक्तो की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर महाकाल की दिव्य झांकी सजाई गई।।कार्यक्रम परांत भव्य दीपक से भगवान की आरती उतारी गई जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच आचार्यों ने मंत्रों के जाप के साथ रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ। आचार्य ने शिव परिवार का पूजन कराया। भगवान का आवाह्न किया गया। आचमन, स्नान, सुगंधित जल स्नान, वस्त्र, जनेऊ, चंदन, अक्षत, मिश्रित अनाज, गुलाल, बेल पत्र, फूल, धूप, दीप नैवेद्य, पान – सुपाड़ी, फल, दक्षिणा, स्तुति, की गई। यजमान के रूप में उमाकांत पांडे, नेहा पांडे, अभिषेक द्विवेदी ऋतु द्विवेदी, दीपक द्विवेदी, अन्नपूर्णा द्विवेदी द्वारा आरती, की गई।




