August 8, 2026 2:27 am

सिरफिरे से परेशान महिला सिपाही ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

चार महीने से अश्लील मैसेज भेज कर रहा था तंग

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी पुलिस की एक महिला ने सिरफिरे से परेशान होकर बाजारखाला थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पिछले चार महीने से महिला को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज तंग कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला यूपी पुलिस में सिपाही है। वह लखनऊ के ही एक इलाके की रहने वाली है। महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति करीब 4 महीने से कई अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करता है। एक नंबर ब्लॉक करने पर वह दूसरे नंबर से मैसेज भेजना शुरू कर देता है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि शख्स ने उनकी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी है। आरोपी ने अपना नाम रोहित सक्सेना बताया था। पुलिस विभाग में होने के बावजूद आरोपी उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। आरोपी लगातार जान की धमकी भी दे रहा है। इससे वह परेशान हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी कहता है कि रास्ते में एक्सीडेंट करवाकर वह उनकी हत्या करवा देगा। महिला सिपाही ने कई बार आरोपी को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। परेशान होकर महिला सिपाही ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एसीपी बाजारखाला वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि राजधानी में तैनात एक महिला सिपाही एक अज्ञात शख्स की हरकतों से परेशान है। बाजारखाला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!