August 8, 2026 2:30 am

सीतापुर: ‘ब्लैक आउट’ मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न; नागरिक सुरक्षा और आपदा मित्रों के साथ विभिन्न विभागों ने पेश किया समन्वय का उदाहरण

 

सीतापुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘ब्लैक आउट’ मॉक ड्रिल पूरी तरह सफल रही। इस कार्यक्रम के माध्यम से हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थितियों में नागरिक सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रक्षा और जनसाधारण की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रभावी पूर्वाभ्यास किया गया। जिले में शाम 6:00 बजे से 6:15 बजे तक ‘ब्लैक आउट’ की स्थिति बनाए रखने हेतु बिजली बंद रखी गई।

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में शाम 6:10 बजे तक विशेष रूप से सघन अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया। विभागीय सहभागिता: इस अभियान में नागरिक सुरक्षा इकाई, आपदा मित्र, एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS), पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग ने अग्रिम पंक्ति में रहकर सक्रिय भूमिका निभाई।

एडीएम श्री नीतीश कुमार जी की अपील पर नागरिकों ने अपने घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रखीं और घरों के भीतर रहकर इस राष्ट्रीय सुरक्षा अभ्यास में अपना योगदान दिया।

एडीएम श्री नीतीश कुमार जी ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ड्रिल का उद्देश्य आपदा और युद्ध जैसी स्थितियों के लिए हमारी तैयारी को और अधिक सुदृढ़ करना था। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों, अधिकारियों और जनपद के निवासियों के प्रति उनके अनुशासन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

जिला आपदा विशेषज्ञ श्री हीरा लाल जी के आवाहन पर तहसील महोली के आपदा मित्र आशीष कुमार,धर्मेंद्र कुमार,ताराचंद,अंशुल कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार,सौरभ कुमार नागरिक सुरक्षा कोर के सेक्टर वार्डन आशीष कुमार,अंशुल कुमार,अर्पित कुमार,राज गौरव,कुलदीप कुमार सिंह,भूपेंद्र सिंह,आलोक सिंह,रंजीत कुमार, संदीप कुमार,नीतीश शिवा,विकास कुमार सहित अन्य सभी सेक्टर वार्डन व आपदा मित्र उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!