August 8, 2026 2:23 am

सीतापुर में डबल मर्डर से सनसनी: पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप 

पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही पड़ताल 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस अधिकारियों के जिम्मेदार अफसरों के तमाम दावों के बावजूद सूबे में लूट, डकैती व हत्या जैसी संगीन वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि सीतापुर जिले के फतेहपुर निवासी पिता-पुत्र की बदमाशों ने गोलियों से भून कर छ्लनी कर मौत की नींद सुला दिया। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर। पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश सहित कई दिशाओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

सीतापुर जिले के इमलिया थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर निवासी 65 वर्षीय छोटे खान उर्फ अख्तर व उनके 45 वर्षीय बेटे मैसर खान परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने धावा बोलकर पिता-पुत्र के सीने में गोलियों की बौछार कर दी। अचानक गोली चलने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे कि इससे पहले बदमाश हवा में फायरिंग झोंकते हुए मौके से भाग निकले।

डबल मर्डर की खबर मिलते ही एएसपी दुर्गेश सिंह, सीओ महोली नागेन्द्र चतुर्वेदी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। एएसपी दुर्गेश सिंह के मुताबिक जांच-पड़ताल के बाद प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!