ए अहमद सौदागर लखनऊ। बुधवार को होली पर रंग खेलने तथा विभिन्न स्थानों से निकाले जाने वाले जुलूसों के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पर यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।
कैसरबाग अशोकलाट चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
छतरी वाला चौराहा (सकरी सेन्टर) से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्री राम रोड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
गुइन रोड चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
ख्यालिगंज तिराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा गुइन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
श्री राम रोड तिराहा कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात घण्टाघर रूमीगेट चौकी चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
चौक चौराहे से सामान्य यातायात कोनेश्वर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात रूमी गेट चौराहा घण्टा घर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
इस दौरान भी रहेगी चौकसी
जूलूस/शोभा यात्रा के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा जूलूस/शोभा यात्रा के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।




