August 8, 2026 2:29 am

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस उतरी मैदान में, हजरतगंज चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर इंस्पेक्टर हजरतगंज ने किया पैदल गस्त 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार शाम एसीपी विकास जायसवाल, एसीपी यातायात प्रदीप यादव की अगुवाई में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने दल-बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

इस दौरान पुलिस फोर्स ने आने-जाने वाले राहगीरों और संदिग्ध लोगों से भी गहनता से पूछताछ की।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार शाम हजरतगंज चौराहा, बापू भवन चौराहा, सिकंदरबाग चौराहा, मेफेयर चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर पैदल गस्त कर चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जायजा लिया गया।

वहीं इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सड़क पर जाम न लगे इसके लिए वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था के नियमों का पालन करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि कुछ वाहन चालक सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन चलाते मिले, जिन्हें पुलिस बल ने हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!