August 8, 2026 2:29 am

सुरक्षा में सेंध: जिला कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुल्तानपुर जिला कारागार में विचाराधीन बंदी शैलेंद्र कुमार सिंह (41) की शनिवार सुबह तड़के मौत हो गई। वह अमेठी जिले के भादर रामगंज का रहने वाला था। इस मामले में जेलर ओंकार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे के बाद उसे सीने में दर्द व सांस लेने में तकलीफ होने पर मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शैलेंद्र 25 मार्च 2025 को जेल में निरुद्ध हुआ था। वह जानलेवा हमले का आरोपी था। शव को मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!