भागीरथी एन्क्लेव के पास झाड़ियों में चादर में बंधा मिला, शव जलाने का प्रयास
हत्यारों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी, शिनाख्त कराने की कोशिश
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नए साल के नौवें दिन सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर बदमाशों ने पुलिस चौकसी की पोल खोल दी। उसका खून से लथपथ शव शुक्रवार को भागीरथी एन्क्लेव की दीवार के बगल में झाड़ियों चादर में लिपटा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने शव जलाने का प्रयास किया। युवक के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। आंशका जताई जा रही है कि जान कहीं और जगह पर लेने के बाद कातिलों ने शव यहां फेंककर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक हत्यारों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। वहीं आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष लग रही है।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के भागीरथी एन्क्लेव अंसल की दीवार के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में चादर से लिपटे एक युवक का शव देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। शव के हालात देखकर ऐसा लगता है कि युवक का कहीं और जगह कत्ल करने के बाद शव यहां फेंककर भाग निकले। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अफसरों के मुताबिक हत्यारों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि युवक की हुलिया लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें…
एएनटीएफ यूनिट मेरठ: 61 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर शामली से गिरफ्तार




