August 8, 2026 2:26 am

सुशांत गोल्फ सिटी: हत्या कर फेंके गए शव की हुई पहचान, हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते नौ जनवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के जी-20 चौराहे स्थित भागीरथी एन्क्लेव के पास जिस युवक की खून से लथपथ फेंकी गई लाश मिली थी उसकी पहचान नगराम क्षेत्र स्थित टिकरा जुगराज गांव निवासी 24 वर्षीय सचिन के रूप में घरवालों ने फोटो के आधार पर की। शव की शिनाख्त होते ही पुलिस कातिलों की तलाश जुट गई है। बताया जा रहा है कि वह आठ जनवरी को घर से पेशी पर जाने की बात कहकर निकला था।
सनद रहे कि बीते नौ जनवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अलकनंदा चौकी इलाके के भागीरथी एन्क्लेव की चहारदीवारी के बाहर स्थित झाड़ियों में चादर से लिपटा हुआ एक युवक का शव मिला था।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई खबर पढ़कर घरवाले सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर पहुंचे और फोटो देखकर शव की पहचान अपने 24 वर्षीय बेटे सचिन के रूप में की। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन के मुताबिक हत्यारों की तलाश में उनकी टीम जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!