August 8, 2026 2:13 am

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के निधन पर पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन

डीजीपी सहित पुलिस अफसरों ने दिवंगत अधिकारी को दी श्रद्धांजलि

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा के निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई पुलिस अफसरों श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया गया कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा का जन्म 18 नवम्बर, 1948 को जनपद लखनऊ में हुआ था। वे वर्ष 1976 में प्रांतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए तथा वर्ष 1993 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत होकर प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे ।
बताया जा रहा है कि 30 नवंबर 2008 को वह अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हुए । अखिलेश मेहरोत्रा का तीन फरवरी 2026 को दुःखद निधन हो गया। स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा जी अपने पीछे दो पुत्र व उनका भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अखिलेश मेहरोत्रा ने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य सम्पादित कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। अखिलेश मेहरोत्रा का लगभग 32 वर्षों से अधिक का सेवाकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। डीजीपी ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्हें गणतंत्र दिवस 2000 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया । स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा जी अपनी उपलब्धियों के लिये सदैव हमारी स्मृति में बने रहेंगे ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!