August 8, 2026 2:13 am

सैरपुर: ट्रैवल एजेंट सहित सात लुटेरे गिरफ्तार

अवैध असलहा व चालीस हजार 130 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित जाजमऊ गांव निवासी ह्रदय नारायण से एक फरवरी 2026 सैरपुर थाना क्षेत्र के हैडिल चौराहा से कुछ दूरी पर थार सवार बदमाशों ने कानपुर पहुंचाने के बहाने 60 हजार रुपए नकदी और मोबाइल फोन लूट कर रिंग रोड पर धक्का देकर भाग निकले थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सरेराह हुई घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से डीसीपी उत्तरी की क्राइम ब्रांच व स्वाट, मड़ियांव, सैरपुर व बीकेटी पुलिस की संयुक्त टीम ने इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर सात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से लूटी गई नकदी, घटना में इस्तेमाल थार, मोबाइल फोन, दो अवैध असलहा बरामद हुए हैं।

डीसीपी उत्तरी के मुताबिक एक फरवरी 2026 को कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित जाजमऊ गांव निवासी ह्रदय नारायण हैडिल चौराहा पर गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे कि तभी काले रंग की थार आकर खड़ी हुई और कहा सौ रुपए में कानपुर छोड़ देंगे। यह सुनते ही ह्रदय नारायण गाड़ी में बैठ गए, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये लुटेरे हैं।

कुछ दूर जाते ही बदमाशों मारा-पीटा और पास में साठ हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन लूटने के रिंग रोड स्थित एक आलू के खेत में धकेल कर भाग निकले।
इस सूचना पर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से छानबीन शुरू की।

इस मामले की गहनता से पड़ताल करते हुए इंस्पेक्टर सैरपुर डीसीपी उत्तरी की क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम, इंस्पेक्टर मड़ियांव और इंस्पेक्टर बीकेटी की मदद से शुक्रवार इस घटना का राजफाश करते हुए सात लुटेरों को घेरेबंदी कर दबोच लिया।
इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित सेवई गांव निवासी ऋषभ गोस्वामी, उपरोक्त निवासी अक्षय कुमार, उपरोक्त निवासी आलोक, जनपद गोरखपुर निवासी शुभम पांडेय, बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ निवासी ऋषभ पांडेय, पीजीआई क्षेत्र निवासी ज्ञानी व मोहीउद्दीनपुर पीजीआई निवासी राम सफल बताया। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का सरगना ट्रैवल एजेंट ऋषभ पांडेय है जो संगठित गिरोह बनाकर राह चलते लोगों से लूटपाट करने की बात स्वीकार किया है। जबकि छह आरोपी मजदूरी करने की आड़ में घटनाओं को अंजाम देते हैं।

पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल थार, दो मोबाइल फोन, दो अवैध असलहा कारतूस व चालीस हजार 130 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!