बारांबकी/ लखनऊ। स्प्रिंग वेल कान्वेंट स्कूल में वार्षिक महोत्सव के तत्वाधान में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसके तहत कार्यक्रम में आए हुए लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।
स्थानीय (स्प्रिंग वेल कॉन्वेंट स्कूल) में शनिवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव । Annual Function मनाया गया इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रांगण में किया गया जिसे फूलों और रग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप में सजाया गया था।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम पेश किए। छोटे बच्चों के स्वागत नृत्य ने दर्शको का मन मोह लिया वहीं देशप्रेम पर आधारित नाटक और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक और उत्साहित कर दिया।
पुरस्कार वितरण समारोह
इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा शैक्षणिक खेलकूद और अन्य पठचेतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन ‘राष्ट्रगान’ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ अंत में सभी आगंतुको के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। समारोह की सफलता से अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।




