August 8, 2026 2:25 am

हर्षोल्लास से निकली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा अमीनाबाद, गौड़िय मठ, रवींद्रालय, इस्कॉन मंदिर से होते हुए लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस के सामने 05:00 के करीब निकली, जिसमें वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया। सभी भक्तों ने प्रसाद गृहण किया। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार ने बताया कि हम लोग इस दिन को बहुत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं। हमारी संस्था समाज सेवा के रूप में पहचानी जाती है। हम लोग समय समय पर विभिन्न कार्यों द्वारा निरंतर समाज हित में कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज का यह पावन दिन विशेष श्रद्धा और भक्ति का है आज पूरे देश में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकल रही है इस अवसर की सभी को बहुत बहुत बधाई और भगवान जगन्नाथ जी सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार, हिंदू महिला सेवा समिति की संचालन मंत्री रीता नाथ, महिला नेता उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा, संचालन मंत्री वंदना त्रिपाठी, अनीता गुप्ता, किरन गुप्ता नीलम वर्मा, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, अनीता गुप्ता रोहित गुप्ता, संतोष वर्मा, शरद गुप्ता, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, संजय त्रिपाठी, हिंदू महासंघ के अमित गुप्ता वंश गुप्ता् सोनू राजू अर्जुन, कुंडल एवं बच्चे व अन्य लोग उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!