नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक हुऐ मंत्रमुग्ध
जादूगर की जादूगरी देख अचंभित हुए दर्शक
लखनऊ । कानपुर रोड आशियाना क्षेत्र में स्थित स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि विधायक गौरीगंज सदर जनपद अमेठी मा. राकेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन जनतांत्रिक अमर सिंह लोधी, महोत्सव अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह, हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक मंच पर रत्नगिरी सेवा संस्थान की अध्यक्ष शक्ति बाजपेयी के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ निरुपमा, अशोक,पुनीता भटनागर ने दीप प्रज्वलित करके एवं मधु पाठक ने सरस्वती वन्दना के साथ किया।
काव्य पाठ में शीला वर्मा मीरा, डॉ॰ सुरभि सिंह , डॉ॰ सरिता सदाबहार, रिषी श्रीवास्तव ,सुनीता रमन, रश्मि शरद ,कल्पना मिश्रा ,अनीता अरोड़ा, पूनम अवस्थी, प्रो॰ ऊषा बाजपेयी,डॉ॰ मधु पाठक माँझी, मीठू राय, आकांक्षा अवस्थी ,उमा मणि, वर्षा दीक्षित कवित्रियों काव्य पाठ करके श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। तत्पश्चात रत्नगिरी सेवा संस्थान द्वारा कार्यक्रम में आए समाज सेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन प्रस्तुति के बाद ‘वर्व डांस स्टूडियो’ विक्की राज के संयोजन में डांस-नृत्य की अलग-अलग प्रस्तुतियां दी। सर्वप्रथम अभय ने गणेश वंदना स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत कर बैठे दर्शकों का मन मोहा। दीवानी मस्तानी…ऋषिका, जालिम हिप हॉप….अवंतिका, बेटा ये मेरा अड्डा… अभय कुमार ने डांस प्रस्तुत कर बांधा समां । सांस्कृतिक रंगमंच पर अद्वित सिंह,अन्वी गुप्ता के नृत्य से दर्शकों को घुमाया नचाया। वहीं शाकिब और नमन ने रैप सॉंग सुनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। अंत में जादूगर मुकेश शर्मा द्वारा मैजिक शो के प्रदर्शन से दर्शक हुए उत्साहित और जादूगर की जादूगरी देख अचंभित हुए। इस दौरान मंच पर आयोजक समिति के मोनालिसा, रोली सिंह चौहान, मनोज सिंह चौहान, रोली जयसवाल, विवेक आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया।




