August 8, 2026 2:21 am

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव: कथक और लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

कैसे खेलन जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घेरी आई ननदी… कजरी नृत्य ने दर्शकों का मोहा मन

लखनऊ। स्मृति उपवन में चल रहे माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह वरिष्ठ नेता,संयोजक काशी क्षेत्र प्रभारी कुंडा विधानसभा, भारतीय जनता पार्टी अमेठी विशिष्ट अतिथि दिलीप सिंह वरिष्ठ समाजसेवी अमेठी,अध्यक्ष निधान सिंह शिक्षण संस्थान, ओपी सिंह प्रबंधक गुरुकुल ज्ञान अकादमी,

ज्ञान तिवारी समाजसेवी आयोजक अरुण प्रताप सिंह ,रणवीर सिंह, गुंजन वर्मा और हेमू चौरसिया ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनी डाउट एंटरटेनमेंट लखनऊ टैलेंट सीजन–2 का भव्य आयोजन राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ।

नृत्य, गायन और मॉडलिंग की त्रिवेणी से सजे इस कार्यक्रम में प्रतिभाओं ने मंच पर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। संयोजन आदित्य अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि सह संयोजन राजन गुप्ता एवं निर्देशक स्वाति शर्मा रहीं। अतिथि के रूप में डीएसडी मॉडल्स एजेंसी की संस्थापक दीपिका उपस्थित रहीं। फैशन मॉडल जज के रूप में प्रसिद्ध डिजाइनर ओम दीप मोतियानी एवं अभिनेत्री व मॉडल रश्मी सिंह (मिसेज लखनऊ 2025) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दूसरे क्रम में नृत्यांजलि ग्रुप द्वारा कथक प्रशिक्षिका रजनी वर्मा की प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय से एमपीए एवं कथक, लोकनृत्य व तबला वादन में विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त रजनी वर्मा ने अपनी शिष्याओं मनस्वी, पूजा, अंजलि, आरती, निशिता एवं अवंतिका की प्रस्तुति, सोलो कथक, कान्हा तोसे हृदय न जोड़ूंगी, कथक–लोक फ्यूजन, कजरी, घूमर एवं होली विशेष नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कजरी एक पारंपरिक लोक गीत शैली है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार के क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय है। यह गीत आम तौर पर सावन के महीने में गायी जाती है। कैसे खेलन जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घेरी आई ननदी..कजरी नृत्य कर दर्शकों को आकर्षित किया।

इसके अतिरिक्त क्लासिकल रॉकर्स ग्रुप की ओर से हर्षाली मौर्य, विवेक वर्मा, आरोही राज एवं हरिनिका बिष्ट ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियां दीं। गायन में शुभम गौतम ग्रुप एवं हरदोई से आए गायकों मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी, अभिनव पांडेय एवं अभिषेक द्विवेदी ने अपनी सुमधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रोली सिंह चौहान,मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान, रोली जयसवाल आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया।

सूचना : हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 15 दिसंबर 2025 रात 10:00 बजे समाप्त हो जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!