August 8, 2026 2:21 am

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में शास्त्रीय,लोक एवं आधुनिक नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध 

सांस्कृतिक मंच से विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया

लखनऊ। स्मृति उपवन में चल रहे माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस आर के चतुर्वेदी अतिविशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्षा श्री तीर्थम चेरिटेबल ट्रस्ट एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मेरठ पूजा बंसल पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो सुल्तानपुर आयोजक अरुण प्रताप सिंह ,रणवीर सिंह, गुंजन वर्मा और हेमू चौरसिया ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के पदा अधिकारियों का सम्मान आयोजक अरुण प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

कार्यकारिणी सूची में प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह जिला सेवा प्रमुख अखिलेश दीक्षित जिला गौरक्षा प्रमुख सचिन सिंह जिला प्रचार प्रसार प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह प्रखंड प्रचार प्रसार प्रमुख प्रखर सिंह सह संयोजक प्रमुख शिवजीत गिरी सा सेवा प्रमुख विनोद सिंह सुरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा आदि का सम्मान स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर किया गया। सांस्कृतिक संध्या में नृत्यांगन डांस एंड म्यूजिक इंस्टीट्यूट के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

संस्थान की डायरेक्टर अनुपमा श्रीवास्तव, कथक शिक्षिका भानवी श्रीवास्तव के संयोजन में शास्त्रीय,लोक एवं आधुनिक नृत्य शैलियों तक की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं गई।भरतनाट्यम, कथक, राजस्थानी, पंजाबी, पहाड़ी, गुजराती, मराठी, बॉलीवुड एवं फिल्मी नृत्य के साथ-साथ कराओके सिंगिंग आदि भानवी, रितु, अलका, रिचा, विकिशा, आदिरा, वाग्मी, त्वरिति, जिनिशा, तिशा, नविशा, स्वर्णिमा, आराध्या, रिदम, श्रीजा अग्रवाल, दित्याभी ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी।

अगले क्रम में अयोध्या से प्रकृति यादव के नेतृत्व में उनके ग्रुप द्वारा भव्य लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुति दी। अवधी, भोजपुरी एवं हिंदी भाषा के लोकगीतों व लोकनृत्यों की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की मुख्य गायिका एवं नृत्यांगना प्रकृति यादव, जिनके साथ संगम लता एवं अन्य साथी कलाकार प्रस्तुति देकर समां बांधा। यह कार्यक्रम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा प्रस्तुत किया।श्रद्धा उपाध्याय द्वारा “तुम बंसी बजाते हो” एवं “अखियों में सूरत है मेरे श्याम की” एकल गायन, आनंद पांडेय द्वारा “चार मुकदमा और चली” , “बाजीगर ओ बाजीगर” ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।

अमृतायन साहित्यिक आशुतोष सिंह मोहित संस्था* द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें संस्थाध्यक्ष डॉ.अशोक अज्ञानी , संयोजक शुभेन्द्र सिंह कवियों ने काव्य पाठ करके श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रोली सिंह चौहान,मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान, रोली जयसवाल आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला सहसंचालक विजय गुप्ता द्वारा किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!