August 8, 2026 2:10 am

हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा को बीच में रोके जाने अखण्ड आर्यावर्त महासभा आगबबूला

यात्रा की अनुमति को लेकर प्रशासन पर दिग्भ्रमित करने का आरोप

लखनऊ। (संवाददाता) भगवान श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर निकाली गयी हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा को बीच में रोके जाने को लेकर अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ काररवाई के साथ जवाब मांगा है कि आखिर ऐन वक्त पर यात्रा को अनुमति क्यों नहीं दी गयी, जबकि लगभग बीस दिन पहले से ही संगठन ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी, जिस पर कोई निर्णय न देकर संगठन को यात्रा निकाले जाने को लेकर अंधेरे में रखा।

मालूम हो कि संगठन पिछले लगभग 2 महीने से हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा को लेकर तैयारी कर रहे थे, और इसी क्रम में कुर्सी रोड स्थित संगठन के मुख्यालय से यात्रा को भाजपा के एमएलसी पवन सिंह चौहान ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया था, जिसे हनुमान सेतु पहुंचकर समाप्त होनी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने बीच रास्ते में यात्रा को तितर-बितर कर गुलाचीन मन्दिर के आगे बढ़ने नहीं दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा है कि यदि यात्रा को लेकर प्रशासन को अनुमति नहीं देनी थी तो पहले ही लिखित में बता देते, तो अनावश्वयक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कार्यकर्ता को न बुलाया जाता।

ये ख़बर भी पढ़ें…

ग्राम प्रधान एवं सचिव के द्वारा कराए गए विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, सांस्कृतिक गौरव संस्थान ने की शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग 

श्री त्रिवेदी ने साफ कहा कि प्रशासन ने जानबूझ कर संगठन को यात्रा निकाले जाने संबंधी अनुमति को लेकर अंधेरे में रखा गया। जिससे संगठन कार्यकर्ताओं का आर्थिक भी काफी नुकसान हुआ।ऐसी स्थिति में संगठन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यात्रा को रोके जाने के कारणों को स्पष्ट करने की मांग की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!