August 8, 2026 2:20 am

होली के हुड़दंग में चला बांका, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल 

रंग में भंग: जानकीपुरम में युवक को पीटने के बाद बांके से किया हमला 

हमलावरों का करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस मौके पर 

घायल अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, हमलावरों की तलाश जारी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। होली के मौके पर जहां बुधवार को राजधानीवासी रंग-गुलाल खेल रहे थे, वहीं कई स्थानों पर मामूली बात को लेकर मारपीट व हंगामे की घटनाओं ने रंग में भंग डाल दिया। जानकीपुरम क्षेत्र के गुड़ियन पुरवा गांव में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवकों के दो गुट आपस में टकरा गए। उनके बीच लाठी-डंडों के अलावा बांका चला। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने सोनू नाम के युवक के ऊपर बांके से वारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

पुलिस ने जानलेवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!