लखनऊ। (संवाददाता) युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे 03 दिवसीय राज्य युवा उत्सव का समापन कार्यक्रम आज दिनांक 24 दिसम्बर, 2025 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ के ज्यूपिटर हॉल में किया गया।
इस 03 दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त 18 मण्डलों के जनपदों से आए हुए युवा प्रतिभागियों द्वारा सहभागिता कर अपनी प्रतिभा, तकनीकी कौशल एवं नवोन्मेषी विचारों से परिपूर्ण कलाओं/प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष लगभग 600 युवाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं जीवन कौशल की विधाओं में प्रतिभाग किया गया।
राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजयी युवाओं द्वारा दिनांक 08 जनवरी, 2026 से 12 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग किया जाएगा।
राज्य युवा उत्सव के इस कार्यक्रम ने युवा प्रतिभाओं के लिए एक मंच सांझा करने का कार्य किया, जिसमें एक ओर उन्हें अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ, वहीं दूसरी ओर सुदूरस्थ, बुद्धजीवी, पारंगत युवाओं को एक दूसरे से बहुत कुछ सीखने का सुनहर अवसर भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित किए गए 03 दिवसीय राज्य युवा उत्सव से सम्बन्धित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में उप निदेशक, युवा कल्याण महानिदेशालय श्री अजात शत्रु शाही द्वारा संक्षिप्त परिचय दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, सचिव/महानिदेशक, युवा कल्याण श्री सुहास एल0वाई0 द्वारा विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं उनकी प्रस्तुतियों की प्रशंसा की गयी। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा युवा उत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु विभाग को शुभकामनाएं प्रेषित की गयीं तथा युवाओं को निरन्तर प्रयास करने, अपनी प्रतिभा को निखारते हुए उसमें अभिवृद्धि करते रहने तथा आगामी राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कड़ी मेहनत एवं अपनी कला के प्रति निरन्तर समर्पित रहने का संदेश दिया एवं युवाओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए चयनित होने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर सफलता अर्जित करने और प्रदेश का गौरव बढ़ाने तथा सभी युवाओं को हार एवं जीत से विचलित हुए बिना अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय के आषीर्वचन के उपरान्त विभिन्न विधाओं के विजयी युवाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
राज्य युवा उत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सचिव/महानिदेशक, श्री सुहास एल0वाई0, संयुक्त निदेशक श्री अशोक कुमार कनौजिया, महानिदेशालय के समस्त उप निदेशक श्री आदित्य कुमार, श्रीमती मेघना सोनकर, श्री सन्दीप कुमार, श्री संजय कुमार सिंह एवं श्री अजात शत्रु शाही, विभाग के मण्डलीय उप निदेशक श्रीमती शिल्पी पाण्डेय, श्री विवेक चन्द्र श्रीवास्तव, श्री अजय कुमार त्रिवेदी, श्री मनोज कुमार एवं श्री अरविन्द स्वरूप कुशवाहा, शासन के अधिकारी/कर्मचारी, ड्यूटीरत ऑफिषियल्स एवं विभिन्न विधाओं के निर्णायकगण उपस्थित रहे।
आयोजित किए गए राज्य युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं का विवरण संलग्न है।




