मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में बेख़ौफ़ चोरों को नहीं रहा पुलिस का भय, चोरों ने मलिहाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने गया था एक युवक की बाइक चोरी कर बेवकूफ चोरों ने फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोसवा दिलावर नगर निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि शनिवार शाम को वह अपनी स्प्लेंडर बाइक यूपी 32 एम टी 3139 से लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे स्थित मलिहाबाद हॉस्पिटल उसने अपनी बाइक को हॉस्पिटल के पास खड़ी कर वह दवा लेने चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
जब पीड़ित दवा लेकर वापस पहुंचा तो देखा कि उसकी बाइक वहां से गायब है। पीड़ित ने अपनी बाइक को इधर-उधर काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका पीड़ित ने मलिहाबाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में मलिहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से मामले की जांच की जा रही है।




