August 8, 2026 2:25 am

मलिहाबाद में तीसरे दिन भी कस्बे में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद में तीसरे दिन भी कस्बे में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा कदम उठाते हुए अभियान जारी रखा शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी ईओ राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मलिहाबाद कस्बे के विभिन्न हिस्सों में नपाई अभियान चलाया इस अभियान के दौरान तथा लेखपाल और राजस्व टीम के साथ में पुलिस बल की मौजूदगी में सड़कों के किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया लगातार तीसरे दिन अभियान के चलते अवैध कब्जा करने वालों और स्थानीय दुकानदारों में खलबली मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार ईओ राजकुमार चौधरी ने बताया कि फिलहाल चिन्ह चिन्हांकन और नपाई का कार्य किया जा रहा है ईओ ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि चिन्हित स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में बुलडोजर की कार्रवाई बड़े स्तर पर की जाएगी प्रशासन की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने के लिए प्रतिबद्ध है मलिहाबाद के सरकारी अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते पर सकरी रास्ता होने के चलते बड़े वाहनों को मोड़ने में काफी परेशानी होती है तथा अतिक्रमण के चलते और भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!