August 8, 2026 2:14 am

77 वा गणतंत्र दिवस चौकी इंचार्ज साहबगंज ने बड़े धूम धाम के साथ मनाया

अयोध्या। जनपद अयोध्या के साहबगंज चौकी प्रभारी आदर्श विक्रम सिंह ने 77 वा गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। चौकी इंचार्ज ने ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया। समस्त क्षेत्र वासियों व देशवासियों को बधाई देते हुए आदर्श विक्रम सिंह चौकी इंचार्ज ने कहा जिस तरीके से महान क्रांतिकारी देश भक्तों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत देश को आजाद कराया और उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब मिलकर अपने-अपने दायित्व की जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे, तभी हमारा देश तरक्की करेगा।

हम लोग अपने देश की खुशहाली तरक्की के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी करते हैं । गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, यह दिन भारत के संविधान के लागू होने की याद में मनाया जाता है जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल रामसागर राजभर, कांस्टेबल मुनेश्वर दयाल ,कांस्टेबल संजय कुमार यादव व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!