August 8, 2026 4:51 am

इतनी ठंड में छोटी बच्चियों से स्वागत गीत कराना ठीक नहीं- बृजेश पाठक

लखनऊ। कड़ाके की ठंड में स्वागत गीत की प्रस्तुति दे रही बच्चियों के प्रति डिप्टी सीएम ने करूणा भाव की मिशाल पेश की है। गुरूवार को वाराणसी के रामरायपुर में हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंच पर पहुंचे। वहीं डिप्टी सीएम ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दे रही दो बच्चियों को पुकारा और बच्चियों के सामने आते ही अचानक उपमुख्यमंत्री उठे और माइक हाथ में ले लिया।उन्होंने आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी ठंड में छोटी बच्चियों से स्वागत गीत कराना उचित नहीं। उपमुख्यमंत्री ने बच्चियों को मंच पर बुला कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। फिर अपनी गाड़ी से शाल मंगवाकर उन्हें ओढ़ाया। डिप्टी सीएम ने सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी बच्चों को घर जाने के लिए कहा। उप मुख्यमंत्री के इस कार्य के लिए उपस्थित जनता ने जमकर तालियां बजाई और उनकी जयजयकार करने लगे।

ये भी पढ़ें

https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/others/17280/

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!