August 8, 2026 8:21 am

परशुराम जी की जन्मस्थली को भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा- जितिन प्रसाद

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। पर्यटकों एवं जनमानस की भावनाओं के दृष्टिगत जनपद शाहजहाँपुर के जलालाबाद में स्थित भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली को भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। संचालित मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के अंतर्गत इसका विकास होगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र एवं प्रमुख सचिव पर्यटन श्री मुकेश मेश्राम के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव द्वारा अधिकारियों को जलालाबाद स्थित रामताल को अमृत सरोवर में शामिल करके समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ विकसित करने के निर्देश दिए गए।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि जलालाबाद, शाहजहाँपुर में प्रस्तावित स्थल पर भगवान परशुराम जी का अत्यन्त प्राचीन मंदिर है। यहां पर सम्पूर्ण भारत एवं विदेशों से भी करोड़ों की संख्या में पर्यटक भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर दर्शन करने आते हैं। विगत कई वर्षों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। इस जन्मस्थली को विकसित किये जाने पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सर्वप्रथम इस स्थल तक पहुंचने के लिए चौड़े एवं सुलभ रास्ते का निर्माण कराया जायेगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी विकसित की जायेंगी।

ये भी पढ़ें

https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/17675/

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!