पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की न्याय की मांग
मलिहाबाद, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक पीड़िता महिला ने सोमवार शाम को रहीमाबाद थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है कि वर्ष 2020 में उसके घर एक राज मिस्त्री घर बनाने आया था। उसने है तब से वह इधर-उधर की ठोकरे खा रही है और आरोपी कोई भी ध्यान उसकी तरफ नहीं दे रहा है। पुलिस ने उसे न्याय दिलाने का अश्वासन दिया है। लखनऊ के राजाजीपुरम तालकटोरा की रहने वाली पूजा ने सोमवार को रहीमाबाद पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 4 साल पूर्व उसके घर रहीमाबाद थाना क्षेत्र के जौरिया गांव निवासी मुकेश राज मिस्त्री घर बनाने के लिए आया था। इस दौरान उसने उसे बहलाना फुसलाना शुरू कर दिया और कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो। पीड़िता ने बताया कि उसने मुकेश से बताया की वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके पति अब इस दुनिया में नहीं है और वह अब दूसरी शादी नहीं करेगी।
लेकिन आरोपी मुकेश ने उसे बहला फुसलाकर मंदिर ले जाकर शादी कर ली और अपने घर ले आया। जब वह घर आई तो उसे पता चला कि मुकेश की एक दूसरी पत्नी भी है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता ने इसका विरोध जताया तो आरोपी मुकेश उसे धमका कर शांत कर दिया। पीड़िता के अनुसार मुकेश ने कहा की दो पत्नी है तो क्या हुआ तुम्हें खाना खर्चा और रहना मिलेगा। पीड़िता जैसे तैसे अपना जीवन उसी के घर पर गुजार रही थी लेकिन अब मुकेश ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी मुकेश ने उसकी जमीन भी बिचवा दी और उसे रहीमाबाद में एक छोटा सा प्लाट खरीदवा दिया और उसका पैसा भी नहीं दिया है। करीब 2 लाख रुपए जमीन का बकाया है इस हालत में वह पैसा भरपाई कर पाने में असमर्थ है। पीड़िता ने रहीमाबाद पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वही रहीमाबाद पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर उसे भरोसा दिलाया है कि उसे न्याय दिलाया जाएगा।




