August 8, 2026 2:56 am

पूर्वान्चल विकास निधि के अन्तर्गत बहराइच की 08 परियोजनाओं हेतु 1060.07 लाख रुपये मंजूर

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्वान्चल विकास निधि के अन्तर्गत जनपद बहराइच की 08 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 1060.07 लाख रुपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि जनपद बहराइच के मुख्य विकास अधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिये हैं। शासनादेश के अनुसार मंजूर की गयी धनराशि से बहराइच के विभिन्न क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, मिसिंग भाग का निर्माण कार्य तथा सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य कराया जायेगा। शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि यह धनराशि केवल स्वीकृत परियोजना पर ही मानक विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी तथा इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा। इससे अलग व्यय वित्तीय अनियमितता होगी, जिसका सम्पूर्ण दायित्व मुख्य विकास अधिकारी का होगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!