August 8, 2026 4:52 am

रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट पीड़ित ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद के अंतर्गत ग्राम मुन्नू खेड़ा माजरा सस्पन की निवासिनी राम रानी पत्नी राधेलाल ने थाने पर शिकायती पत्र‌ देकर आरोप लगाया है। कि 21- 2- 2024 को शाम करीब 6:00 बजे मेरे गांव के दिनेश पुत्र कृष्णपाल निर्मल पुत्र टेकचंद कृष्णपाल पुत्र कालीचरन सर्व निवासी उपरोक्त के रहने वाले रास्ते के विवाद को लेकर मेरे पति को लात गुसोऔर लाठी डंडों से मारा पीटा बीच बचाओ करने के लिए मैं गई तो मुझे और मेरे बच्चे को गंदी-गंदी गालियां दीं और मारा पीटा। मेरे बच्चे ने मौके से भाग कर मुझको सूचना दिया कि उक्त लोग पापा को मारपीट रहे हैं और मौके पर पहुंची तो मेरे पति के मुंह से खून बह रहा है जब मैं इसका विरोध किया तो विपक्षी मुझे भी गंदी-गंदी गालियां दी और मुझे मारपीट कर दौड़ा कर कहा कि तुम भाग जाओ तुमको जान से मार देंगे जब इसकी शिकायत थाने पर करने के बावजूद भी आज तक पुलिस ने हमारी सुनी अनसुनी कर दी। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मलिहाबाद को शिकायती पत्र देकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है पुलिस ने पत्र लेकर छानबीन करना शुरू कर दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!