June 6, 2026 5:20 am

वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनकर सफल बनाएं सभी लोग ’एक पेड़ मां के नाम’ से लगाए – धर्मपाल सिंह

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) उत्तर प्रदेश के पशुधन,दुग्ध विकास एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में 20 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण जन अभियान 2024 का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाएं। श्री सिंह ने कहा कि इस वर्ष ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाए जाने का आह्वाहन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है और इस अभिनव संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है। हर नागरिक पौधरोपण करे और उसके रखरखाव की भी जिम्मेदारी उठाए।

पशुधन मंत्री ने कहा कि पशुधन विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह वृक्षारोपण हेतु विभाग के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराना सुनिश्चित करें। प्रदेश में इस वर्ष का वृक्षारोपण का लक्ष्य 36.50 करोड़ रखा गया है। अभियान के तहत 7.26 लाख पौधे पशुपालन विभाग द्वारा लगाए जाएंगे।

श्री सिंह ने कहा कि हमें मात्र पौधे लगाकर ही जिम्मेदारी पूरी नहीं करनी है बल्कि लगाए गए पेड़ की देखभाल भी करनी है। श्री सिंह ने कहा कि पशु, पक्षी एवं पेड़ हमारी प्रकृति का अभिन्न अंग है और मानव जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। बढ़ती जनसंख्या और ग्लोबल वार्मिंग से तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है जिससे अनेक समस्या उत्पन्न हो रहीं हैं और अधिक से अधिक पेड़ लगाना ही एकमात्र उपाय और बचाव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम का अभियान मानव एवं प्रकृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण और सार्थक प्रयास है और इससे वनावरण में वृद्धि होगी।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!