August 8, 2026 1:47 pm

लखनऊ के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का जयपुर में हुआ भव्य सम्मान

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद छेत्र में थार सर्वोदय संस्थान , सिम्पली जयपुर और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में शिक्षकों के सम्मान में प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2024 के तेरहवें संस्करण का आयोजन सोमवार 9 सितम्बर को शाम 5 बजे से रंगायन – जवाहर कला केंद्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आयोजक सोमेंद्र हर्ष और अंशु हर्ष ने बताया की माला माथुर मेमोरियल “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन” शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत और उपलब्धि का सम्मान है।

इस वर्ग में डॉ जसबीर जैन, प्रोफ़ेसर डॉ पवन सुराणा, डॉ दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, श्रीमती रूप कौल, श्रीमती उदय मिर्धा और श्री पंचशील जैन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, नई दिल्ली और राजस्थान के सभी जिलों जिसमे जयपुर, जोधपुर, पाली, जालोर , अजमेर , बाड़मेर , कोटा से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी तथा निजी स्कूलों, विश्वविद्यालयों, और कोचिंग संस्थानों के चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद एवं माल ब्लॉक से 5 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक भी हुए सम्मानित जिनमे से बेसिक विद्यालय दौलतपुर से फहीम बेग, महमूद नगर से संजय मौर्य, कनार से दिनेश चौधरी , हसनापुर से आशीष चंद्रा और रनीपारा से नेहा त्रिवेदी को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए अवॉर्ड प्रीसिपल टीचर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इससे मलिहाबाद के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई एवं सभी शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और शिक्षकों को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जो न केवल विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं बल्कि समाज के उत्थान में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने का प्रयास और सभी सम्मानित शिक्षकों के प्रयासों को एक मंच पर लाकर सराहा गया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!