November 11, 2026 11:47 pm

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में रहा ब्राइडल रैमवॉक एंड फैशन शो का जलवा

हमरो बलम भोजपुरिया रंगीला रोजे फुचका खीयावेला… प्रिया पाल ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

लखनऊ। कानपुर रोड आशियाना स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संघ उत्तर प्रदेश संयोगिता सिंह विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष बक्शी का तालाब एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अरुण सिंह गप्पू एवं महोत्सव अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ दीप जलाकर किया।

सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लोक गीतों से सजी शाम में हमरी अटरिया पे आजा रे सांवरिया…. जुगलबंदी गीत सुनाकर रितेश गुप्ता व अंशु सिंह ने बांधा समां। संगीत से सजे अगले सोपान में बिंदिया लगाई मैंने कजरा लगाया और हमसे बलम से ऐसी बिगड़ी गीत प्रस्तुत कर रितेश गुप्ता ने गुलाबी ठंड के माहौल को बदला। अगले क्रम में सैया बिन नथुनिया के डारी…..।‌ हमरो बलम भोजपुरिया रंगीला रोजे फुचका खीयावेला… प्रिया पाल ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आएंगे…। निमिया की डार मैया डाली रे झुलनवा के झूली झूली ना.. भक्ति गीत और लोकगीत की प्रस्तुति देकर प्रिया पाल ने दर्शको को भाव विभोर किया। शाइनिंग स्टार डांस ग्रुप सुमित चौरसिया के संयोजन में अमित ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं मोहित,सुरभि ,आयुषी, अक्षिता ,सिम्मी वर्मा ने डांस प्रस्तुत किया।

लैला ओ लैला गाने पर मोनू गौतम ने डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को घुमाया नचाया। वही लघु नाटिका “संचार संदेश” (श्री कृष्ण के उपदेश) नाटक प्रस्तुत कर समाज के लिए दिव्य संदेश दिया। रोली मेकओवर रोली सिंह के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या पर ब्राइडल रैमवॉक और फैशन शो का रहा जलवा। दिव्य स्नेह फाउंडेशन अध्यक्ष नम्रता कोऑर्डिनेटर अनिल कशयप,अनिल,नम्रता ,सुधीर ,सुभाषश्रीवास्तव,राजकपूर ,विवेक रावत,विनय कुमार,सुभाष श्रीवास्तव आदि ने प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर महोत्सव समिति के रणवीर सिंह ,विनय दुबे,मनोज सिंह चौहान, हेमू चौरसिया एवं मोनालिसा उपस्थित रहे। मंच का संचालन मनीष पंडित ने किया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!