हत्यारो ने बड़ी बेरहमी से घर मे माँ और उसकी मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया
संवाददाता सऊद
मलिहाबाद, लखनऊ। लखनऊ के ग्रामीण इलाके मलिहाबाद मे माँ-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी …. हत्यारो ने बड़ी बेरेहमी से घर मे माँ और उसकी मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए…. दोपहर को घर मृतिका के पिता अपने पोते के साथ घर पहुचे तो बेटी और पोती की कमरे मे खून से लथपथ लाश देखकर चिल्ला उठे….. मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे पुलिस अफसर मामले की पड़ताल मे जुटे है….


एक ही घर मे माँ-बेटी की निर्मम हत्या की वारदात
लखनऊ से करीब 40 किलोमीटर दूर मलिहाबाद क्षेत्र के ईसापुर गांव मे उस वक्त लोगो का हुज़ूम उमड़ पड़ा जब एक ही घर मे माँ-बेटी की निर्मल हत्या की वारदात का पता चला… सूचना पाकर न सिर्फ मलिहाबाद बल्कि आसपास के थानो की फ़ोर्स के साथ पुलिस के बड़े अफसर घटनास्थल पर पहुचे और जांच पड़ताल शुरू कि…. जानकारी के मुताबिक… मलिहाबाद के ईसापुर गांव मे प्रकाश कनौजिया का मकान है जिसमे उसकी पत्नी और 2 बच्चे रहते है….
वर्तमान समय मे पति प्रकाश कनौजिया मुंबई मे रहकर लांड्री का काम करता है
लेकिन वर्तमान समय मे प्रकाश कनौजिया मुंबई मे है जहां वो लांड्री का काम करता है और 15 दिन पहले मुंबई गया है…. गीता का मायका दिलावरनगर मे है…..घर मे प्रकाश की पत्नी 25 वर्षीय गीता अपनी छोटी बेटी 7 वर्षीय दीपिका के साथ थीं…. जबकि उसका बेटा देवांश ननिहाल मे था…. परिजनों के मुताबिक बेटा देवांश माँ से फ़ोन पर बात करने के लिए ज़िद्द कर रहा था और बुधवार रात को फ़ोन नबी उठा… जब देवांश अपने नाना सिद्धनाथ के साथ घर पंहुचा तो घर अंदर से बंद था… जब सीढ़ी लगाकर परिजन घर के अंदर पहुचे तो कमरे मे खून से लथपथ गीता और दीपिका का शव देखकऱ चिल्ला उठे… माँ गीता और उसकी 7 वर्षीय बेटी दीपिका मर चुके थे….. आनन-फानन मे पुलिस की टीम घटनास्थल गांव पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की… पुलिस के बड़े अफसरों ने भी घटनास्थल का निरिक्षण किया और फोरेंसिक की फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड की मदद ली…. डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वालों मे माँ गीता 26 वर्षीया और बेटी दीपिका सात वर्षीय शामिल है…किसी धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर हत्या की गयी है… बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.. घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर हत्या के कारणों और हत्यारो की तलाश की जा रही है…
मलिहाबाद के ईसापुर गांव मे हुई इस संसानीखेज़ घटना पर पुलिस अफसर कुछ भी बोलने से फिलहाल कतरा रहे है… लेकिन सूत्रो के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि हत्या की वारदांत को रात मे अंजाम दिया गया… और घर मे विरोध करने वाली 7 साल की मासूम बेटी को भी बदमाशों ने नहीं बक्शा….. पुलिस अफसर अभी इस बात को भी नहीं बता रहे है कि हत्या के पीछे असल वजह क्या है..घर के अंदर माँ-बेटी का डबल मर्डर केस लखनऊ पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है…
बाइट – विश्वजीत श्रीवास्तव, डीसीपी,पश्चिम, लखनऊ,गुरुवार दोपहर को मलीहाबाद पुलिस को सूचना मिली की ईसापुर गांव में एक महिला मृतक गीता 26 वर्षीय व उसकी पुत्री 6 वर्षीय दीपिका की धारदार हथियार से बदमाशों द्वारा गला काटकर हत्या कर दी गई हैं गीता का पति प्रकाश कनौजिया मुंबई में एक लॉन्ड्री में काम करता है प्रथम दृष्टिया घटना आपसी रंजीस प्रतीत हो रही है घटनास्थल से सभी साक्ष्य संकलन कर लिए गए हैं फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद है हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं हमलावर घर के पीछे से दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए जल्दी घटना का अनावरण किया जाएगा।




