August 8, 2026 4:51 am

अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार,तमंचा व कारतूस बरामद

संवाददाता सऊद मलिहाबाद लखनऊ। मलीहाबाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई की पुलिस ने साहिमाबाद पुलिया के पास से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया आरोपी की पहचान हिम्मत खेड़ा निवासी गुड्डू पुत्र कालीचरण के रूप में हुई उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये जांच में पता चला कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे न्यायिक अभीरक्षा में भेज दिया गया है मलीहाबाद पुलिस लगातार अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करती नजर आ रही है इससे मलिहाबाद क्षेत्र में अपराधियों में काफी हलचल मच गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में एस आई संजय यादव, एस आई विवेक कुमार, एस आई सलाम उल्ला खा, एस आई संजीव कुमार और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार यादव की टीम शामिल रही लगातार अपराधियों पर मलीहाबाद पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्र के अपराधियों में काफी हड़कंप मच गया है

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!