ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की
मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत गढ़ी संजर खान में लगा हुआ समस्याओं का अंबार जैसे की शान मियां के घर से बासित के घर तक मंत्र 100 मी सड़क पर खड़ंजा 20 साल पूर्व लगा हुआ है जिसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसको इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाए इसी के साथ ही सड़क किनारे आमिर की दुकान से अख्तर के घर तक कच्ची नाली बनी हुई है जिसको पक्की का नाली का निर्माण कराया जाए ताकि आने वाले समय बरसात होने वाली है ताकि सड़क एवं घरों का पानी निकाल कर बाहर पहुंच जाए ताकि सड़कों पर गंदा पानी जल भराव होने से रोका जा सकता है और गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत 6 महापुर में ब्लॉक के अधिकारियों लिखित शिकायत देने के बावजूद भी कर्मचारी एवं अधिकारियों हमारी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है।
आज पुनः प्रेस के माध्यम से इस समस्या को जिले के उच्च अधिकारियों एवं आल्हा अफसर तक पहुंच जाए ताकि हमारी समस्याओं का निस्तारण किया जाए और गांव वाले ने बताया कि इस समय प्रधानमंत्री आवास का सर्वे चल रहा है जिसमें ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी अपनी अपनी मनमानी के कारण गरीब आशाएं महिलाएं पुरुषों का सूची में नाम नहीं दर्ज कर रहे हैं और यह दोनों ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने आदमियों को चाहे प्रधानमंत्री आवास हो या राशन कार्ड हो सभी सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचा जा रहा है लेकिन हम गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे अनेकों महिलाएं पुरुष को विकास से वंचित रहे जा रहे हैं इस गांव के जियाउल फैज जैद आमिर अयूब बासीद अतीक मुने लगभग एक दर्जन लोगों ने जिला अधिकारी को पत्र भेजकर जांच कर कर हमारी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी रविंद्र मिश्रा जी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यहां हमारे संज्ञान में नहीं है अगर आता है तो उसे कार्य योजना में डलवा कर समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करूंगा।




