November 12, 2026 4:30 am

वैश्य समाज सेवा एवं हिंदू महिला सेवा समिति ने किया सुंदरकांड का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन 

लखनऊ। (संवाददाता) वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से ज्येष्ठ मांह के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारा का आयोजन 24 मई दिन शनिवार दोपहर 03:00 बजे से लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में किया गया।

वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार द्वारा बजरंगबली एवं श्रीराम दरबार पर माल्यार्पण तथा फूल माला अर्पित कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया।

सुविख्यात आशा म्यूजिकल ग्रुप पंकज मिश्रा ने बहुत ही सुंदर व मनमोहक तरीके से सुंदरकांड पाठ का गायन किया। पाठ के बाद सुरीले भजनों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। अध्यक्ष अयुषी गुप्ता ने कहा भंडारे में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हिंदू महिला सेवा समिति की संचालन मंत्री रीता नाथ उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा, सलाहकार वंदना त्रिपाठी, संरक्षक दीपमाला, महामंत्री इन्द्रा उपाध्याय संरक्षक उषा अगहोत्रि अनीता गुप्ता किरन गुप्ता रैली मितल, पुनम वैश्य, नीलम वर्मा ,, दीप माला साहू संरक्षक, सुमन जायसवाल, रंजन मलिक, सोनी गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राम कृष्ण मिश्रा, रोहित गुप्ता, संतोष वर्मा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, सुमन सक्सेना, राम किशन वैश्य, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्दीप बंसल की अग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी को राम जी की प्रतिमा भेट की एडवोकेट कुलदीप सिंह ज़ीनवाल,जीतू यादव पूर्व महामंत्री लखनऊ बार एसोसिएशन, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय, अनीता गुप्ता आदि गण्यमान्य उपस्थित रहे। सभी भक्तों को भंडारे में उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा ने जय बजरंगबली जय श्री राम के नारे लगवाए।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!