August 8, 2026 3:58 am

स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल युवा वाहिनी संगठन के कार्यालय पर हुआ झंडा रोहण 

लखनऊ। महाकाल युवा वाहिनी संगठन के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर अलीगंज स्थित पालिका बाजार कपूरथला के राष्ट्रीय कार्यालय पर झंडा रोहण का कार्यक्रम किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि कपूरथला चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा झंडा फहराया गया।

महाकाल युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कौशल ने स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और साथ में अपने एकल अभियान को सफल बनाने के लिए लोगो को संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा प्रत्येक सनातनी अपने माथे पर रोली और चंदन का तिलक अवश्य लगाए और सनातनी होने की पहचान दिखाये। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी सुनील यादव ,सोनू मिश्रा,राज कौशल ,अनुज कौशल,सुरेश रावत,आरती बाजपेई,अवधेश कौशल, अनुज गुप्ता, शीतांशु निगम ,छोटे गौतम,सुभाष,सुनील,सूरज,आनंद सोनी,अशोक पाल,प्रशांत कौशल,राजीव राणा,नरेंद्र,विकास,विवेक,लकी गुप्ता,आकाश कश्यप,मोंनू यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!