August 8, 2026 4:52 am

टंकी पर नौटंकी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को उतारा नीचे

लखनऊ। (संवाददाता) बाजारखाला क्षेत्र स्थित टंकी पर रविवार को टंकी पर करीब घंटे भर तक नौटंकी हुई। फिल्म शोले के वीरू की तर्ज पर टंकी पर चढ़े उड़ीसा राज्य निवासी ने ऊपर चढ़कर कूदकर जान देने के लिए कोशिश की। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख वह और नौटंकी करने लगा। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। पुलिस के मुताबिक टंकी पर चढ़े युवक मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। इस दौरान वहां पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।

उड़ीसा राज्य के अनाथ आश्रम निवासी 18 वर्षीय अभिराम हाल पता अज्ञात रविवार सुबह करीब आठ बजे बाजारखाला क्षेत्र के गुलजार नगर रेलवे कॉलोनी स्थित टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर युवक के चढ़े होने की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

भीड़ देख अभिराम जमकर कूद फांद शुरू कर दिया। उसकी उछल-कूद देख पुलिस सकते में आ गई कि कहीं उल्टा बयाना न हो जाए, लिहाजा पुलिस वाले सीढ़ी के जरिए टंकी पर पहुंचे और उसे किसी तरह समझा-बुझाकर नीचे उतारा।

पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद प्रथम दृष्टया युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। टंकी पर चढ़ा युवक लखनऊ में कहां पर रहता है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!