न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। खाद्य प्रसंस्करण कार्यों के सम्पूर्ण क्षमता के साथ योगदान हेतु उद्यान निदेशालय से पृथक खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के गठन किये जाने की अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी कर दी गयी है। इस सम्बन्ध मे आवश्यक पत्र अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण
विभाग बी एल मीणा द्वारा जारी कर दिया गया है और समस्त सम्बन्धित को अधिसूचना का पत्र भेज दिया गया है। जारी अधिसूचना मे कहा गया है कि इस सम्बन्ध मे पृथक से विस्तृत शासनादेश भी जारी किया जायेगा।
ज्ञातव्य है कि खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के गठन की 14 नवम्बर को हुयी मन्त्रि परिषद की बैठक मे सहमति मिल चुकी है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर पृथक खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के गठन किये जाने की मन्त्रि परिषद की सहमति मिली है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियो को इस सम्बन्ध मे नियमानुसार यथा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।




