July 30, 2026 11:15 am

शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने की आत्महत्या

फतेहपुर जिले के बिदकीं कोतवाली क्षेत्र की घटना

ए अहमद सौदागर लखनऊ। फतेहपुर जिले के बिदकीं कोतवाली क्षेत्र स्थित खजुहा कस्बे निवासी 25 लेखपाल सुधर कुमार ने हल्दी-मेहंदी की रस्म के बाद खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सुधीर खजुहा ब्लाॅक के सुल्तान गढ़ में लेखपाल के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि सुधीर जहानाबाद विधानसभा में एसआईआर (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण) का काम कर रहे थे। आत्महत्या के पीछे अधिकारियों द्वारा छुट्टी न दिए जाने और प्रताड़ित करने का आरोप परिजन लगा रहे हैं।

सुधीर कुमार परिवार के साथ बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे में रहते थे। घर में मां रामकुमारी, भाई जंगबहादुर, भाभी और बहन रोशनी रहती हैं। पिता श्याम की भी मौत हो चुकी है। भाई और बहन की शादी हो चुकी है। दो दिन पहले ही बहन रोशनी और भाई शादी के सिलसिले में गांव आए थे। सोमवार रात घर में शादी की रस्में (हल्दी-मेहंदी) थी। रस्मों के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। इसके बाद सुधीर अपने कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। किसी काम के सिलसिले में बहन ने आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया. जहां सुधीर का शव मिला। आननफानन परिजन सुधीर को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!