November 12, 2026 12:57 pm

जमीन के लालच में आकर तीन बेटे बने मां-बाप के कातिल, गिरफ्तार 

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र की घटना

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है। कोई अवैध संबंध में तो कोई दो गज जमीन के खातिर अपनों का खून बहाने में पीछे नहीं हैं। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में तीन कलयुगी बेटों ने जमीन की लालच में मां-बाप की बेरहमी से हत्या कर सनसनी फैला दी। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। मामले में आरोपी अधिवक्ता और तीनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई में की जा रही है।

एसपी राहुल भाटी के मुताबिक, जनपद के इकौना थाना क्षेत्र खावा पोखर ग्राम में बीते शनिवार को घर के बाहर पूर्व प्रधान दंपत्ति का शव मिला था। मामले की जानकारी होते ही जिले के आलाधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दंपत्ति के मौत के कारण का पता चला। इसके बाद शक के आधार पर आरोपी बेटों से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

एसपी ने बताया कि रोशन अली और पत्नी वसीला के सौतेले बेटे नसीब, हबीब व मुसीबत व अधिवक्ता प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू ने संपत्ति और दुकानों को हड़पने के लिए मिलकर हत्या की साजिश रची थी। मौका मिलते ही बेटों ने मां-बाप की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीनों बेटों के साथ अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!