August 8, 2026 4:00 am

जनकल्याण समिति गोमतीनगर ने किया जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। विवेक खण्ड-3 जनकल्याण समिति द्वारा निष्प्रयोज परन्तु उपयोगी कपड़ों का वितरण टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज नबाबपुरवा, विवेक खण्ड-2 के प्रांगण में गरीब, मजलूम, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने वस्त्र वितरण का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय श्री राघवेन्द्र शुक्ला महासचिव गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समिति के श्री आर०पी०मिश्रा सचिव, श्री प्रदीप अग्रवाल संयुक्त सचिव,श्री हरीश मलिक सहायक सचिव, श्री आर०डी० रामपी उद्यान प्रभारी, श्री अभिषेक खन्ना मीडिय प्रभारी, श्री एस०वी०दुवे वरिष्ठ सदस्य,श्री हरीश गुप्ता सदस्य, श्री रामकान्त मिश्र सदस्य, श्री राकेश तिवारी सदस्य, व गोमती नगर जनकल्याण महासमिती के कर्नल ए०एन०पाण्डे, सी०जी० नायक, श्री अभिषेक खन्ना मीडिया प्रभारी सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबन्धक श्री महादेव प्रसाद एवं प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय में सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण ने भी वितरण कार्य में सक्रिय योगदान दिया। जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम सुचारू एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!