खेल प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को स्कूल संस्थान द्वारा किया गया सम्मानित
मलिहाबाद,लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद में शुक्रवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम विजई भव: मुंशी खेड़ा स्थित विद्यालय आर.एस. हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में कई सारे खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल संस्थान द्वारा किया गया।
जिसमें बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा को दर्शाया तथा कई बच्चों को सम्मानित भी किया गया आज समापन के मौके पर पहुंचे रहीमाबाद थाने के SHO अरुण कुमार त्रिभुवन का स्वागत जोर-शोर से किया गया, इस अवसर पर ग्राम मुंशी खेड़ा विद्यालय मे रहीमाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया गया तथा अरुण कुमार ने सभी छात्रा छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा बहुत अमूल्य है क्योंकि बिना शिक्षा के आगे बढ़ाना बहुत कठिन है क्योंकि दीपक की रोशनी की तरह शिक्षा ही महत्वपूर्ण। शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल एवं आर एस और सेक्रेटरी स्कूल में रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अरुण कुमार हमराही उप निरीक्षक कांस्टेबल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार के मनसा अनुरूप में साइबर क्राइम रोकने हेतु के संबंध में कब और कैसे किया जाए जैसे की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076,112, 108 कॉल करके अपनी अपनी समस्याएं दर्ज कर सकते हैं और डर के बजाय मुंह तोड़ जवाब देना है कोई भी लड़का परेशान करता हूं उनके विरुद्ध कॉल करके रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और कहा की आप लोगों के लिए शिक्षा ही बहुत ही अच्छा और सुंदर बनाती है।
उन्होंने ने कहा कि आपके पास शिक्षा की डिग्री है होगी तभी आप लोगों को आगे से आगे बढ़कर अपने मुकाम पर ले जा सकती है इससे बढ़कर पूरे भारत में कुछ भी मिलने वाला नहीं है जवाब आपके पास शिक्षा होगी अपने-अपने अधिकारों को जान पाएंगे और उनसे छीन सकते हैं इसलिए आप लोगों को शिक्षा ही अमूल्य धन है इस अवसर पर उप निरीक्षक अनिरुद्ध मिश्रा कांस्टेबल अरुण कुमार मानूं विद्यालय के प्रबंधक प्रताप यादव संरक्षक विवेक यादव सहित समस्त अध्यापक अध्यापक मौजूद रहे।




